Monday, 14 November 2016

Broken House

अपना घर होना सभी का सपना होता है और भारत में तो एक आम इनसान अपनी जिंदगी में दो ही काम कर पाता है। एक घर बनाना और दूसरा बच्चों की शादी। यह दो काम करने में ही पूरी जिंदगी बीत जाती है। इन तीनों तस्वीरों में टूटे घरों को दिखाया गया है। निश्चित रूप से जब यह नए होंगे और इनमें लोग रहते होंगे तो इनकी स्थिति इससे काफी अलग होगी। लेकिन हर चीज अपना समय होतानए ठिकाने ढूढ़ लेती है।

We are dying under Blue Sky


 अपना घर होना सभी का सपना होता है और भारत में तो एक आम इनसान अपनी जिंदगी में दो ही काम कर पाता है। एक घर बनाना और दूसरा बच्चों की शादी। यह दो काम करने में ही पूरी जिंदगी बीत जाती है। इन तीनों तस्वीरों में टूटे घरों को दिखाया गया है। निश्चित रूप से जब यह नए होंगे और इनमें लोग रहते होंगे तो इनकी स्थिति इससे काफी अलग होगी। लेकिन हर चीज अपना समय होता है। समय बीतने के बाद हर वस्तु नए ठिकाने ढूढ़ लेती है।

I'm front Wall


दूसरी तस्वीर में भी दो चीजे प्रमुखता से दिखाई दे रही है। पहली एक टूटे घर का आगे का हिस्सा और दूसरा नीला आकाश। नीला आकाश हमेशा किसी भी फोटो में नई जान फूंक देता है। टूटे घर में दरवाजे और खिड़कियां दिखाई दे रही हैं। और ठीक उसके बगल में थोड़ा सा नए घर का कोना भी फोटो में आ गया है। टूटे घर की आगे की दिवार जर्जर होने के बावजूद अभी खड़ी है। जैसे वह पीछे की पूरी तरह से गिर चुकी इमारत की सच्चाई को छुपा रही हो। दिवारे यही करती है। चीजों की गोपनीयता बनाए रखती है।

Darkness inside Broken outside


तीसरी तस्वीर में टूटे घर का एक खुला दरवाजा और एक पत्थरों से बंद दरवाजा और ऊपर दो टूटी खिड़कियां है। खुले दरवाजे के अंदर रौशनी बिल्कुल नहीं है। आमतौर पर जब किसी घर में लोग रहते हैं तो दरवाजा बंद और अंदर रौशनी होती है। लेकिन यहां विपरीत है। दरवाजा खुला और अंदर अंधेरा। कोई भी जर्जर इमारत नकारात्मक सोचने की धकेल देती है। यह केवल इमारत पर ही लागू नहीं होता। मनुष्यों पर भी लागू होता है। हर व्यक्ति जानता है कि उसको एक न दिन इस दुनिया को अलविदा कहना है। फिर भी अधिकतर लोग शायद मृत्यु को सहजता से नहीं ले पाते।

 

Saturday, 12 November 2016

Cool Animal : Its time to fun

White Angle


White Angle


 दो तरह से कोई भी चीज संचार करती है। शाब्दिक और अशाब्दिक। शाब्दिक संचार मनुष्य करता है। लेकिन जानवर भी हमसे संचार करते हैं अपने हाव-भाव और आंखों से। पहले और दूसरे चित्र में सफेद कुत्ता ऊपर से देख रहा है और उसके पीछे सफेद आसमान है। कुत्ते कई प्रजातियों के होते हैं और लगभग सभी इनसान के सबसे अच्छे दोस्त माने जाते हैं। उनकी आंखों में वफादारी झलकती है। चित्र का कुत्ता काफी छोटा है और उसके छबराले बाल है जो उसकी खूबसूरती और बड़ा रहे हैं। उसकी आंखों में मासूमियत झलक रही है। जैसे वह ऊपर पूछ रहा हो कि क्या तुम्हें मेरी जरूरत है या मैं तुम्हारे लिए कुछ कर सकता हूं। इस बात की पूरी संभावना है कि अगर कुत्ते के पीछे का बैकग्राउंड किसी दूसरे रंग होता तो कुत्ता ज्यादा उभर कर आता लेकिन सफेद होने से कुत्ते की छवि की सकारात्मकता को और बड़ा दिया है।


Don't Disturb me i'm Eating


Don't Disturb me i'm Eating

   
तीसरे और चौथे चित्र में दो घोड़े चरते दिखाई दे रहे हैं। जब मनुष्य का तकनीक का ज्यादा वास्ता नहीं पड़ा था तब घोड़े ही हुआ करते जो उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर बड़ी तेजी से पहुंचा देते थे। दोनों ही तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि वहां ज्यादा घास नहीं है। लेकिन फिर भी वह पड़ी तल्लीनता से जो है उसे ही खा रहे हैं। आसपास काफी पत्थर दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद वह अपने मतलब की चीज उसमें से खोज कर उसका उपयोग अपनी भूख मिटाने के लिए कर रहे हैं। इससे यह भी समझा जा सकता है कि सभी को कठिनाइयों में से भी सकारात्मकता की खोज करनी चाहिए।

It's Time to Play

It's Time to Play

पांचवे और छठे चित्र में दो बहुत ही महत्वपूर्ण जीव गिलहरियां आखेट करती दिखाई दे रही हैं। हर समय केवल भोजन की भागभग लगी रहे यह जरूरी नहीं। जीवन चाहे किसी का भी उसे भी आनंद और मन को हल्का करने के लिए कुछ समय खेलने की आवश्यकता होती है। जिससे वह दूसरे कार्य करने के लिए ऊर्जा को समेट सके। दोनों गिलहरियां जहां खेल रही हैं वहां की जमीन सूखी हुई है। कोई हरियाली नहीं है। अगर हरियाली होती तो फोटो ज्यादा अच्छी दिखती। लेकिन इस चित्र से यह भी झलकता है कि परिस्थितियां कैसी भी उसमें अपने लिए समय निकलना मुश्किल नहीं है। हर परिस्थिति में बस खुश रहना चाहिए। 




Dog's are always loyal for Human's. They are beautiful, you can see loyalty in eyes of Dog's. Dog's and Horse are Human's best friend since ancient history.

In the Horse pictures they are trying to eat in difficult situation because little grass in the ground and most of the stones there.

The similar situation in the 5th and 6th picture in which 'Squirrel' are playing on the hard land. They are try convey message situation does not matter its upon you to how you can handle the  situation

Thursday, 10 November 2016

HILL and Greenery background


Home Sweet Home on the TOP of the HILL


हर इनसान का सपना होता है कि वह एक ऐसी जगह रहे जहां दरवाजा खोलते ही पहाड़ और हरयाली दिखे। इस भागमभाग और शहरी जिंदगी में आंखों को बड़ी-बड़ी इमारों के अलावा कुछ और दिखाई नहीं देता। जो बच्चे शहरों में पैदा हुए हैं उन्होंने तो क्षितिज को शायद देखा भी न हो। क्योंकि शहरों में दस, बीस या पचास फीट के आगे इमारत ही नजर आती है। पर अगर ऐसा हो कि आप घर का दरवाजा और खिड़की खोले और नीला आसमान, सफेद संगमरमर से पहाड़ और हरियाली की चादर दिखाई दे तो क्या होगा।इस तस्वीर में एक ऐसा ही घर है जो पहाड़ की ऊंचाई से सभी को निहार रहा है। इसकी खिड़किया और दरवाजे भी गहरे नीले रंग है जो आसमान का आभार कराते हैं।
यहां रहने के जितने भावनात्मक फायदे हैं वैसे ही कुछ व्यवहारिक कठिनाइयां भी हैं। यहां किसी को भी छोटी से जरूरत के सामान के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। तस्वीर आंखों को ठंडक देने का कार्य कर रही हैं क्योंकि इसमें सभी साफ्ट रंग नजर आ रहे हैं। इस तरह की तस्वीर देखने के बाद आंखों को कुछ राहत मिलती है।  
If you want to buy Greenery and Hills come here



इस तस्वीर को देखते ही सबसे पहले पीछे की हरियाली पर नजर जाती है। कुछ पहाड़ और थोड़ा नीला आसमान। तस्वीर के अधिकतर हिस्से में यहीं सब चीजे हैं। यह बिनसर का एक अधखुला बाजार है। जिसके पीछे शानदार पहाड़ और जंगल है। इस जगह की खूबसूरती इसलिए भी बनी हुई है कि क्योंकि यहां अभी कंक्रीट के जंगल बनाने की होड़ शुरू नहीं हुई है। ऐसी जगहों पर व्यवहारिक जिंदगी ज्यादा मुश्किल होती है कि इसलिए ज्यादातर लोग यहां छुट्टियां ही मनाने आते हैं। इसमें एक पतली सड़क नजर आ रही है जो आगे चलकर गुम हो जाती है। अर्थात आप यहां आते तो है इनसान की बने रास्तों के साथ लेकिन आगे चलकर प्रकृति आपको अपनी गोद में ले लेती है।






Every person has dream live  among Greenery and Hills . In this pictures we are looking House and Market Situated among Forest and Hills.
 

Monday, 7 November 2016

Sky View of Desert

Sky View of Desert

Sky View of Desert

Sky View of Desert

Saturday, 5 November 2016

Water Struggle in No Mens Land


Walk,Talk,Water

Tough Ride for Water

Welcome to no mens lend

Friday, 4 November 2016

Blue Sky and Monoments

Old vault in the blue sky Umbrella

Temple on the Top

Wednesday, 2 November 2016

Ship of the Desert on their way Home

Sand Sun and Ship of Desert

Its time to go Home

Check that the back view of the Desert

If you want to see Desert come with me