Wednesday, 8 March 2017

Don’t Move, Statue

<<<<< Thanks for Visiting us >>>>>

<<<<< Please LIKE & SHEAR >>>>>
रचनात्मकता या क्रियेटीविटी या कलात्मकता किसी भी रूप में हो सकती है। वह शब्द हों, चित्र या मूर्ति कला। सभी अपने अंदर के भावों को व्यक्त करने का एक सशक्त जरिया हैं। की बार जो बात हम हजारों शब्दों में भी वयक्त नहीं कर पाते वह किसी कविता या शेर में चंद पक्तियों में व्यक्त हो जाती है। ठीक इसी प्रकार चित्र या मूर्ति के साथ भी होता है। लेकिन शब्दों के  विपरीत चित्र या मूर्ति में हर व्यक्ति अपनी तरह का बात उसमें खोज निकालता है। इस बात की पूरी संभावना है कि एक ही चित्र में देखकर एक व्यक्ति एक बात कहें जबकि दूसरा व्यक्ति दूसरी बात और पता चले कि चित्रकार तीसरी बात सोच रहा है। मूर्तियों के साथ कुछ इसी तरह की होती है।


मूर्तिकला वर्षों पुरानी कला है। सिंधु घाटी सभ्यता के समय भी यह कला थी और उस समय के लोगों ने कई प्रकार की मूर्तियों को बनाया। उस समय मूर्तियों के निर्माण का आधार था, वह जो कुछ देखते थे वही वह बनाते थे। इससे ही हमें इस बात का पता चलता है कि वह किसकी पूजा करते थे और उस समय कौन-कौन से जानवर या पौधे अस्तित्व में थे। यह इतिहास को समझने का भी एक अहम जरिया है। इस मूर्ति एक बालक नजर आ रहा है जिसके दोनों हाथों में कुछ है और केवल एक पांव जमीन पर है। बालक की मूर्ति के कारण साफ झलक रहा है कि इसमें मासूमियत है। जैसे लग रहा है कि बालक आखेट कर रहा है। बचपन में जैसे बच्चे केवल चड्डी पहनकर खेलने भाग जाया करते थे इसमें भी बालक के ऊपरी अंग खाली है और नीचे केवल बड़े कलात्मक तरीके से ढका हुआ है। इसके दोनों हाथ में जो चीज है उसे मशाल कह सकते हैं वैसे मुझे ज्यादा कैंडल स्टैंड लग रहा है। उस स्थिति में भी दोनों हाथों में मशाल ही होगी। केवल एक पांव जमीन होने के कारण यह आखेट मूर्ति ज्यादा लग रही है। क्योंकि बच्चे हमेशा भागते रहते हैं जिस कारण उसका क पांव हवा में ही रहता हैl

<<<<< Thanks for Visiting us >>>>>

<<<<< Please LIKE & SHEAR >>>>>
 



घर के कोनों को इस्तेमाल करने का यह सटीक तरीका है। इस तस्वीर में पांच चीजें दिखाई दे रही हैं। पहली है सबसे ऊपर की मूर्ति जो किसी महिला की शांति में आंखे बंद किए केवल पाकेट शॉट के समान है। शांत इसलिए भी क्योंकि इसका रंग सफेद है और उसके चेहरे पर कोई अन्य भाव नजर नहीं आ रहे हैं। उसके सिर पर कोई मुकुट के समान चीज है जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि यह कोई सामान्य महिला नहीं है। कोई विशिष्ट महिला है। दूसरी चीज उसके नीचे वाले पायदान पर रखा छोटे लोटे के समान चीज। और तीसरी चीज है सबसे नीचे के पायदान पर रखा बेलनाकार रंगीन और चित्रों से परिपूर्ण एक चीज। मैं चीज इसलिए कह रहा हूं कि मुझे कोई अंदाजा नहीं है कि इसे क्या कहते हैं। सबसे नीचे वाली वस्तु में काफी मेहनत की गई है। चौथी चीज है इन तीनों को संभाले रखने वाला रेक। रेक भी कला का एक अनूठा नमूना है। इसके रंग और आकृति काफी आकर्षक हैं। पांचवीं चीज है कि सबसे ऊपर की पेंटिंग। जो महत्वपूर्ण नहीं है इस कारण सका थोड़ा सिरा कट भी गया है। उस पेंटिंग से ज्यादा उसका लाल फ्रेम ध्यान खींच रहा है। अंदर के चित्र को देखे को लग रहा है कि किसी छोटे बच्चे ने कुछ बनाया हबै। जिसमें पहाड़ हैं, समुंद्र और पेड़ हैं। साथ ही बादल भी।


<<<<< Thanks for Visiting us >>>>>

<<<<< Please LIKE & SHEAR >>>>>


Wednesday, 1 March 2017

The Evening of life

<<<<< Thanks for Visiting us >>>>>
<<<<< Please LIKE & SHEAR >>>>>


वैसे हमेशा तस्वीर को देखकर यह कहना मुश्किल होता है कि वह सुबह की है या शाम की। कि मैं ऐसा मान कर चल रहा हूं कि इस तस्वीर को लेने वाले सुबह उठने की जहमत नहीं उठाई होगी। लेकिन यह सुबह की फोटो भी हो सकती है। मेरी नजर में यह शाम की फोटो है। शाम और सुबह के सूर्य में हमेशा कुछ अंतर होता है। जहां सुबह का सूर्य ऊर्जा, तेज और नई स्फूर्ति प्रदान करता है वहीं दूसरी ओर शाम का सूर्य शांति, आलस और आराम प्रदान करता है। यह दोनों इसलिए भी है कि सुबह आपको उठकर काम करना होता है, दिन की शुरुआत करनी होती है, नई चीजें देखनी होती है। या कहें की पुरानी चीजों को ही दुबारा झेलना होता है जिसके लिए ऊर्जा और नई स्फूर्ति की आवश्यकता होती ही है। दूसरी ओर शाम को आप दिन का अंत कर रहे होते हैं जिसके पूरे दिन के बाद आपको शांति की जरूरत होती है। शायद यही कारण है कि प्रकृति वह आपको सब चीजे मुहैया कराती है जिससे आपको और आपके शरीर को आराम मिल सके। प्रकृति और मानव और संबंध भी गजब का है। दोनों का संतुलन इस प्रकार है कि अगर इसमें ज्यादा छेड़-छाड़ न की जाए तो दोनों को ही हानि नहीं होगी। लेकिन होता इसके विपरीत है। हम प्रकृति का दोहन करने से पीछे नहीं हटते और वह अपने आप को बस संभालती ही रहती है। लेकिन एक दिन तो ऐसा आएगा ही जब वह अपने आप को सही नहीं कर पाएगी और हमारा किया हुआ विकास हमें ही भारी पड़ेगा।


बिन पत्तों का पेड़ और शाम दोनों का समन्वय अच्छा नहीं लगता। यह जिंदगी की शाम होने के अहसास के समान है। वैसे हर जीवित व्यक्ति और चीज की जिंदगी में यह दिन आना ही है लेकिन फिर भी उसके आने से एक अजीब सा अहसास दिल में जन्म ले लेता है। जबकि कई लोगों ने मौत को सुंदर बताया है। मुकद्दर और सिकंदर फिल्म का गाना कि- जिंदगी तो बेवफा है एक दिन ठुकराएंगी, मौत महबूबा है अपने साथ लेकर जाएगी। सूखी शाखाएं, डलता हुआ दिन, एक टूटी झोपड़ी। जिंदगी की वास्तविकता बताने के लिए काफी है। और जिंदगी की वास्तविकता यही है कि एक दिन सभी की जिंदगी की शाम होनी है। आप चाहे या न चाहे।


<<<<< Thanks for Visiting us >>>>>
<<<<< Please LIKE & SHEAR >>>>>

इस तरह की तस्वीर देखकर अनायास की मुंह से वाह निकल जाता है। आप इस Image के समय को Imagine कर सकते हैं कितने सुकून भरे पल होंगे उस समय। दिन की अंतिम की लालिमा आपको अंतिम सलाम कर लौट रही है। या यों कहें की पृथ्वी ही एक ओर करवट बदल कर उसे आराम और दूसरी ओर के व्यक्तियों को जगा रही है। इसमें जो पेड़ दिखाई दे रहा है वह कुछ-कुछ क्रिसमस के पेड़ की भांति है। मुझे इस बात का कोई आइडिया नहीं है कि क्रिसमस में ट्री को क्यों सजाया जाता है। लेकिन यह ट्री बिना सजाए की प्रकृति के छटा में खूबसूरत दिखाई पड़ रहा है। दिक्कत यह है कि अब शाम देखने की किसी के पास फुर्सत नहीं रही। वैसे शहरों में अब तो शामें दिखाई ही नहीं देती। ऑफिस में बैठे-बैठे कम दिन से शाम और शाम से रात हो जाती है किसी को पता ही नहीं चलता। फिर कभी कहीं बाहर निकलते हैं और डूबता हुआ सूर्य देखते हैं तो मुंह से निकलता है कि ऐसे सूरज को देखे अरसा बीत गया है। क्या करें जिंदगी की जद्दोजहद यही है। 


आकाश की वास्तविकता यह है कि वह पूरा काला है। उसमें कोई इंद्रधनुषी रंग नहीं है। लेकिन सूर्य की वजह से वह हमें कई रंगों में दिखाई देता है। इस तस्वीर में आसमान जिसका कोई रंग नहीं है वह पूरा नीला है और जमीन जिसके कई रंग है वह काला दिखाई दे रहा है। सब सूर्य की महिमा है। हर रंग के अपने मायने और माया है। काला रंग ज्यादा लोगों को पसंद नहीं है शायद यही वजह है कि पश्चिम में काला रंग किसी के दुनिया छोड़ जाने पर पहना जाता है। दूसरी ओर नीला रंग मुझे हमेशा उम्मीद की निशानी लगती है। वैसे नीला रंग मेरा पसंदीदा रंग नहीं है फिर भी वह दिल को सुकून देता ही है।


<<<<< Thanks for Visiting us >>>>>
<<<<< Please LIKE & SHEAR >>>>>