Monday 28 November 2016

Godly in God home











बिना भक्त के भगवान का कोई मोल नहीं है। अगर भक्त है तो भगवान है। भक्त के कारण ही भगवान की प्रासंगिकता, उपयोगिता और महत्व बना रहता है। हर धर्म में भगवान की पूजा करने या उनको खुश करने के अपने तरीके होते हैं। हवन करना, प्रसाद चढ़ाना, मोमबत्ती जलाना, नमाज पढ़ना उसी अलौकिक शक्ति की पूजा व साधना करने का एक तरीका है। इन तस्वीरों में भी भक्त हवन के द्वारा भगवान को अपनी भक्ति प्रदर्शित कर रहे हैं।


हर धर्म में जिस रस्म की शुरुआत की गई उसके पीछे कई कारण कार्य करते रहे हैं। जैसे नदियों में सिक्का डालना जिससे पानी शुद्ध हुआ करता था। रस्में इनसान को भगवान के साथ ज्यादा से ज्यादा समय तक जोड़े रखने का कार्य करता है। मान लिजिए की रस्में न होती तो हम कितना समय मंदिर या मस्जिद में गुजारते। शायद बहुत कम। हम जाते माथा टेकते और चलते बनते। 


इन तस्वीरों में भक्त भगवान की पूजा कर रहे हैं। पहली तस्वीर में लोग पारंपरिक परिधान में हवन के इर्द-गिर्द खड़े होकर भगवान को आहूत दे रहे हैं। यह तस्वीर में भगवान में भक्तों की आस्था को दर्शाता है। जो सब कुछ मंदिर के बाहर छोड़ एक साथ एक अनुष्ठान के लिए यहां उपस्थित हैं। दूसरी तस्वीर में भक्तों की पदुकाएं (चप्पल) मंदिर के बाहर दिख रही हैं और बोर्ड जिस पर लोगों के लिए सूचनाएं और निर्देश लिखे हुए हैं। किसी भी जगह की व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के बोर्ड काफी मददगार साबित होते हैं। तीसरी तस्वीर वाइड व्यू है मंदिर परिसर का जिसमें मंदिर का काफी बड़े भाग के साथ ही लोगों को हवन करते देखा जा सकता है। अंतिम तस्वीर में मंदिर परिसर में महामृत्युजंय मंदिर का द्वार है जहां कुछ लोग वार्तालाप कर रहे है और मंदिर की घंटी के घंटे दिखाई दे रहे हैं। किसी धर्म स्थान पर जाना और अपने ईश्वर को याद करना इनसान को भावनात्मक रूप से मजबूत करता है। क्योंकि जब इनसान हर जगह से हार जाता है तो वह भगवान की शरण में जाता है। उसकी समस्या का समाधान वहां मिले या न मिले पर वह उस स्थिति को झेलने की शक्ति वहां से लेकर ही आता है।

No comments:

Post a Comment