Wednesday, 28 December 2016

Harmony between River and Mountain



नदिया बहे-बहे रे धारा...................... तुझे चलना होगा......तुझे चलना होगा। यह गाना नदि का उदाहरण देते हुए मनुष्य को जीवन हमेशा चलते रहने के लिए प्रेरणा देता है। नदी मानव जीवन के लिए भी काफी जरूरी है। इसके बिना जीवन की कल्पना थोड़ी मुश्किल हो जाती है। पुरानी सभ्यताओं को गौर करें तो वह सभी नदियों के किनारे पर ही बसी थी। चाहे वह नील नदी के किनारे मिश्र की सभ्यता हो या सिंधु नदी के किनारे सिंधु घाटी की सभ्यता। 


नदियों के किनारे मनुष्य का बसना काफी आसान होता है। इससे कई तरह की समस्याएं आसान हो जाती हैं। जैसे पीने का पानी, खेतों की सिंचाई, मवेशियों के लिए पानी, आने जाने में आसानी और खाने के लिए मछलियां भी प्रयाप्त मात्रा में मिलती है। इसके अलावा नदियों के पास प्राकृतिक रूप से हरियाली रहती है तो पेड़ पौधों से मनुष्य को काफी कुछ मिल जाता है। 




इन चित्रों में आप आसानी से देख सकते हैं कि नदी के किनारे ही एक गांव बसा हुआ है। यह पूर्वोत्तर भारत का इलाका है। यहां पहाड़ नदियों का ऐसा संगम दिखाई देता है। देखा जाए तो पर्यटन के लिहाज से यह इलाका भी काफी सम्पन्न है।

Tuesday, 27 December 2016

Bridge to Terabithia


नदियों के दो सिरे, दो समानांतर रेखाओं की तरह होती हैं जिनके बीच की दूरी कम-ज्यादा होती रहती है लेकिन वह कभी मिलते नहीं है। अधिकतर नदियां समुंद्र में जाकर मिलती हैं जहां यह दूरी और बढ़ जाती है। दो ऐसे प्रेमी जिनकी नियती में एक-दूसरे के साथ रहते हुए बिछड़ना लिखा है। इनसान ने इन दो प्रेमियों को पुल बांध कर मिलाया। पुल निर्माण के लिए उसकी प्रेरणा भी प्रकृति ही रही है। कभी किसी तूफान में कोई पेड़ गिरा होगा जिसके सहारे लोगों ने नदी को पार किया होगा और इन दो प्रेमियों का मिलन हुआ होगा। तो पुल की कहानी कुछ यूं है।



इन तस्वीरों में अरुणाचल प्रदेश का एक गांव है। जहां तक पहुंचने के लिए इस पुल का निर्माण गांववालों के द्वारा किया गया है। कुछ रस्सियां, तार और लट्टे यानी लकड़ियां, बर पुल तैयार। भारत में ऐसे कई जगहें हैं जहां अभी भी पुल के अभाव में गांववालों को काफी परेशानी होती है। लेकिन वहां के लोग अपनी सुविधा और संसाधन के अनुसार पुल का निर्माण कर ही लेते हैं। लेकिन इस तरह के पुल जितने रोमांचक लगते हैं उतने ही खतरनाक भी हैं।




तस्वीर में जो स्थानीय लोग दिखाई दे रहे हैं उनके चेहरे पर निश्चल हंसी दिखाई दे रही है। और गर्व का भाव भी हो कि हमारे गांव को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। वैसे पहड़ों और नदियों के बीच बसे इस तरह के गांव में कौन नहीं जाना चाहेगा। जहां दिमाग को ठंडक और दिल को सुकून मिले।