Sunday, 20 November 2016

Life is a journey

Life is a journey


इस तस्वीर को देखने के बाद एक ही गाना ज़हन में आता है- जिंदगी एक सफर है सुहाना, यहां कल क्या हो किसने जाना। कार की पिछली सीट से ली गई इस तस्वीर में पहाड़ी इलाके की सड़क और आसपास का जंगल दिखाई दे रहा है। जिंदगी भी एक सफर की तरह ही होती है जिसमें इनसान कई पड़ावों से होता हुआ अपनी मंजिल तक रास्ता तय करता है। सफर के दौरान खिड़की के बाहर देखते हुए व्यक्ति पूरे सफर का आनंद लेता है। गाने का पहला वाक्य कि जिंदगी एक सफर है सुहाना- इस बात में कोई दो राय नहीं है। लेकिन दूसरे वाक्य की यहां कल क्या हो किसने जाना- इस तस्वीर में सड़के के किनारे गहरी खाई है, जरा सा ध्यान हटा कि कुछ भी हो सकता है।



So many stop in a Journey


ये तस्वीर उसी सफर के दौरान गाड़ी को रोकर ली गई है। ऐसा हम सभी करते हैं। जब कभी हिल स्टेशन जाते हैं तो गाड़ी रोक-रोककर सफर को कैमरे में कैद करते चलते हैं। ये एक वाइट पिक्चर है जिसका पीछे शानदार ऊंचे-ऊंचे पेड़ दिखाई दे रहे हैं और आगे एक सड़क। इस तस्वीर को एंगल कुछ ऐसा कि इसमें प्रकृति के आगे मानव निर्मित वस्तु बौनी दिखाई दे रही है। यह वास्तविकता भी है कि प्रकृति के आगे हम बौने ही है। यह बात इस कार की नहीं है। हमारी बनाई सबसे ऊंची इमारत भी प्रकृति के कई चीजों के आगे बौनी है। जब भी हम कोई निर्माण करते हैं तो उसके कई पहलुओं की प्रेरणा हमें प्रकृति से ही मिलती है। चाहे हवाई जहाज बनाने की प्रेरणा हो या हैलिकॉटर बनाने की। इन सभी चीजों के निर्माण में प्रकृति ने हमारा बखूबी साथ दिया है।

Made by old Stones

Wall of Old stones

Wall of Old stones

मसूरी की इस जगह को देखते ही सबसे पहले हमें पत्थरों से बनी दिवारें नजर आती है। और एक रेलिंग बाउंड्री जो किसी को ऊपर जाने और नीचे आने की सुविधा के लिए बनाया गया है। ये टिले पर किसी पर घर है। मिट्टी को बहने और गिरने से बचाने के लिए उसे पत्थरों की ईटों से रोका गया है। पहले पत्थरों को ईटों के आकार का काटकर उससे ही घर बनाए जाते थे। वह मजबूत भी होते थे और पत्थर सुलभता से मिल भी जाते थे। राजस्थान के कई इलाकों में अभी इसी तरह से बने कई मकान मिल जाते हैं। तस्वीर में अधिकर ईटें ही नजर आ रही हैं। जिन पर समय ने काई बिछा दी है। काई की भी अपनी कहानी है जिसे पहनपने में कई बरस लग जाते हैं। जिन दीवारों और जगहों को रोजाना साफ किया जाता है वहां यह पनप नहीं पाती। क्योंकि इसको पनपने के लिए कम साफ सफाई और पानी या नमी की आवश्यकता होती है। काई के आधार पर ही यह पता लगाया जा सकता है कि उस जगह को किसी ने कितने दिन पहले साफ किया होगा। इन दिवारों में नीचे की दीवार में ज्यादा काई जबकि सबसे ऊपर की दीवार पर काई नहीं है। इस जगह पर रेलिंग का इस्तेमाल बच्चों को या किसी का संतुलन बिगड़ने की स्थिति में बचाने के लिए किया गया है। लेकिन इसके साथ ही सबसे पहले इसमें एक गेट लगाया गया है जिसमें ताला लगाने की सुविधा है। जिससे अवांछित चीजों को दूर रखा जा सके। 


Enter the Biggg Door made by Stones

Enter the Biggg Door made by Stones
ये तस्वीरें मसूरी के रिजॉट की है। फोटो को देखते ही सबसे पहले एक गेट दिखता है जो पुराने पत्थरों से बना है। जो वाकई में पुराना भी है। इसके डिजाइन और उपर लगी काई से इस बात की पुष्टि होती है। आज के समय में कई पुरानी जगहों को होटल या रिजॉट में तब्दील कर दिया गया है। जिससे लोगों को वह पुरानी फिलिंग आ सके।

Friday, 18 November 2016

Walking Pace with Nature

So much water in the Pound


Walking Pace with Nature

 प्रकृति का आकर्षण अपने आप में गजब होता है। चाहे वह शांत प्रकृति हो या उसका विकराल रूप हो। हम सभी को प्रकृति का शांत रूप ही पसंद है। जिसके साथ रहकर हम अंदरूनी शांति महसूस करते हैं। शुरुआत की दो तस्वीरों में तालाब के चित्र हैं। तालाब है समुंद्र एक असमानता यह भी है कि जहां समुंद्र का पानी उफनता रहता है वहीं तालाब एकदम शांत रहता है। उसके पानी में ज्यादा हलचल नहीं होती। पहली तस्वीर के ज्यादातर हिस्से में पानी है और दोनों ओर वह अंत में जमीन है। यह किसी हाइवे की तरह नजर आ रहा है। जो सामने बसी बस्ती तक लोगों को ले जाती हो। वहीं दूसरी तस्वीर में पानी हरा नजर आ रहा है। शायद वह वहां के पेड़ों के अक्स है। और तालाब के किनारे सड़क और उसपर चलते वाहन नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में मैंने तालाब को हाइवे की संज्ञा दी यहां तालाब और हाइवे दोनों साथ-साथ है। यानी प्रकृति और मानव कदम से कदम मिला कर चल रहे हैं। जब तक कदम साथ है तब तक ठीक जब इसके अनुपात में अंतर बढ़ेगा तो स्थिति में भी परिवर्तन आएगा।

Terraced Fields and City


Town on the Top



यह दोनों तस्वीर पहाड़ी पर बसे शहर की है जिसे आड़ी-टेड़ी सड़क ने मुख्य जमीन से जोड़े रखा है। इसमें सीढ़िनुमा खेत और सीढ़िनुमा ही घर बने जा रहे हैं। दोनों ही तस्वीरों में एक बहुत बड़े जगह को दिखाया गया है। जिससे उसकी खूबसूरती के साथ ही वहां की चुनौतियां भी दिखाई देती हैं। ऐसी जगहों में सड़क आपको हर जगह नहीं ले जा सकती। यहां पगडंडियों की अपनी महत्ता होती है। ऐसी जगहों का असली मजा भी इसी में है कि यहां पैदल घूमा जाए।

Wednesday, 16 November 2016

Rest and See the Awesome View

Rest in peace


Garden on top with peaceful place


प्रकृति का साथ किसे अच्छा नहीं लगता। हरे-हरे पेड़, नीला आसमान और उसके नीचे आराम से बैठना या लेटना। इनसान कितना भी राजसी ठाठ-बाठ में रहे, कितनी भी महंगी गाड़ियों में घूमें। लेकिन प्रकृति की गोद में उसे एक अलग तरह का ही सुकून मिलता है। यहां पहली और दूसरी तस्वीर में मानव निर्मित प्रकृति के साथ झूले लगाए गए हैं। बचपन में गांव में बच्चे पेड़ों पर झूले बांधकर खेला करते हैं। लेकिन जैसे-जैसे हम ज्यादा आधुनिक होते जा रहे हैं उनसे नाता टूटता जा रहा है। आधुनिकता की दौड़ में साधारण की चीजों का मजा लेना भी भूल गए हैं। अब वही साधारण की चीजों के लिए हमें पैसे देना पड़ता है। अब झोपड़ीनुमा होटल बन रहे हैं। हम उन्हीं झोपड़ियों से होते हुए ही तो कंक्रीट की महलों में आए हैं। अब वापस उसी ओर लौट रहे हैं। यह झूले कुछ उसी तरह का अहसास दे रहे हैं। यह किसी हिल स्टेशन के किसी होटल का बागीचा है जिसमें झूले लगाए गए हैं। वहां जो भी ठहरने आता है वह इस झूले का आनंद ले सकता है। शहरों में अब तो पेड़ ही नहीं बचे और बचे हैं उस पर आप झूला टांग कर आसाम नहीं फरमा सकते। इसकी कई वजहें हो सकती है।





Waiting for Someone


तीसरी तस्वीर है खाली लोहे की कुर्सी और टेबल की। जो निश्चित रूप से होटल के छत पर लगी हुई हैं। यहां पर सैलानी शाम की चाय का मजा उठाते होंगे। इसमें दूर-दूर तक फैले पहाड़ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में अजीब सी शांती है। इसमें टीलों की चोटियों पर मकान बने जा रहे हैं। इसका एक पक्ष यह हो सकता है कि हमने प्रकृति में कहां तक सेंध लगा दी है और दूसरी की हम शांति और सुकून की चाह में कहां तक पहुंच गए हैं। छत पर पड़ी कुर्सी और टेबल एकदम खाली है। जैसे उन्हें किसी का इंतजार हो जो इस पर विराजमान होकर सुकून के कुछ पल बिताए। कोई गीतकार कुछ गुनगुनाए, कोई शायर कुछ अल्फ़ाज़ कहे, कुछ चाय की चुस्कियां, किसी बच्चे की हंसी, किसी जोड़े के प्यार के कुछ पल, किसी के अस्सीवें बसंत की कोई शाम।