Monday, 19 December 2016

Land of Sand



किसी ने कहा है कि जब सब कुछ खत्म हो जाएगा तब भी नमक रहेगा। कैसे? क्योंकि जब सब कुछ खत्म हो जाएगा तो भगवान के आंसू निकलेंगे और उस आंसू में नमक होगा। नमक केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि नमक कई कामों में आता है। जैसे दवाई। नमक से तो लोगों की वफादारी तक तय कर दी जाती है। “सरदार मैंने आपका नमक खाया है।” गांव में जब जमीन नापने वाला अमीन आता है तो वह काम करने से पहले कुछ नहीं खाता। इसकी वजह नमक ही है। क्योंकि अगर वह नमक खा लेगा तो वह नमक हरामी नहीं कर सकता। नमक हलाली करनी पड़ेगी। 






नमक के साथ कई फिल्मों के नाम भी जुड़े हुए हैं। जैसे नमक हराम, नमक हलाल। इन फिल्मों में भी नमक का हक अदा करने की बात कही गई है।





इन तस्वीरों में गुजरात के कच्छ का रण दिखाई दे रहा है। दूर-दूर तक केवल नमक का रण है। जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां मेला भी लगता है। इन तस्वीरों में आप नमक बनाने की प्रक्रिया भी देख सकते हैं। कि कैसे पानी को सूखा उसमें के नमक को निकाला जाता है। कुछ ऐसा ही गांधी जी ने समुंद्र के पानी से नमक बनाकर अंग्रेजों के कानून का उल्लंघन कर उनको मुंहतोड़ जवाब दिया था।

Sunday, 11 December 2016

Sky is Blue, Mountain is Green… White… Brown…



प्रकृति ने अपने गर्भ में क्या-क्या छिपा रखा है उन सभी को देखना एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है। क्योंकि प्रकृति के गर्भ में क्या-क्या छिपा है वह हमें खुद ही नहीं पता। बस समय-समय पर नई-नई चीजें निकलती रहती है। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट में लिखा था कि करीब 75 प्रतिशत भारतीय कहीं भी घूमने नहीं जाते। क्या वह घूमना नहीं चाहते? मुझे नहीं लगता। हर व्यक्ति की परिस्थिति शायद ऐसी नहीं होती कि वह कहीं घूमने जा सके।




आमतौर पर हम वैसी जगह घूमने जाते हैं जो हमारे वर्तमान वातावरण से अलग हो। या उस जगह की कोई ऐतिहासिक महत्ता हो। जैसे जो व्यक्ति हमेशा बर्फ के आसपास रहता हो वह कभी भी बर्फ वाली जगह पर घूमने नहीं जाना चाहेगा। वह शायद डेजर्ट सफारी करना पसंद करे। या किसी ऐतिहासिक जगह पर जाना पसंद करे। भारत के परिप्रेक्ष्य में कहे तो शायद ताज महल देखे या जयपुर का किला आदि।






लेकिन इसके विपरीत अगर व्यक्ति मैदानी इलाके है वैसे भी भारत का ज्यादातर हिस्सा मैदानी इलाका ही है, तो वह पहाड़ देखना पसंद करेगा, बर्फ में खेलना चाहेगा। उसके गोले से पीटना और पिटना चाहेगा। इन तस्वीरों में पहाड़ है, नीला आसमान है और एक तस्वीर में बर्फीली पहाड़िया भी है। इन जगहों पर आमतौर पर ज्यादातर भारत घूमना पसंद करता है। क्योंकि उसने ज्यादातर मैदान ही देखा होता है। पहाड़ों से टकराते बादल उसने कभी नहीं देखे होते।

Friday, 9 December 2016

History on the Rocks

Click: History on the Rocks: इतिहास..... यानि हमारी बीती हुई कहानी। जो बीत गया वह सब इतिहास है। इतिहास को दर्ज करने के कई तरीके हो सकते हैं। आज के समय में डिस्क मे...

History on the Rocks



इतिहास..... यानि हमारी बीती हुई कहानी। जो बीत गया वह सब इतिहास है। इतिहास को दर्ज करने के कई तरीके हो सकते हैं। आज के समय में डिस्क में चीजों को स्टोर या जमा करके रखते हैं। इससे पहले कैसेट और उससे पहले कागज और उससे पहले पत्तों पर जिससे ही आगे चलकर कागज बनाए गए। लेकिन जब यह सब चीजें नहीं थी उस समय के बारे में हम कैसे जानेंगे। इसका जवाब है पत्थरों पर उकेरी गई कहानी। शिलालेख या शिला पर उकेरी गई आकृति उस समय में बारे में हमारे ज्ञान में बढ़ोतरी एक बहुत बड़ा माध्यम है। हडप्पा या मोहनजोदड़ों के बारे में हमारी बहुत हद तक जानकारी उस समय के मिले खिलौनों और बर्तनों पर टिकी हुई है।  ऐसे ही मंदिरों पर देवताओं की कहानी भी चित्रों को उकेर पर बताई जाती है जो वर्षों तक जीवित रहती है।





इस चित्र में एक बड़ा हाथी नजर आ रहा है और हाथी के पांवों के पास एक छोटा हाथी भी है। और बहुत सारे छोटे-छोटे व्यक्तियों का चित्र है। इसमें इनसान के साथ ही जानवरों की आकृतियां भी सम्मिलित हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि उस समय हाथी का काफी महत्व हो इसलिए उसकी आकृति को काफी बड़ा बनाया गया है।






इस चित्र को देखने से जो बात मेरी समझ में आई है वह यह है कि यह पूरा कक्ष एक ही पत्थर को तराशकर बनाया गया है। इसमें छेनी (जिससे पत्थर पर आकृति बनाई जाती है वह औजार) के निशान आसानी से नजर आ रहे हैं। दरवाजे के दोनों ओर जो महिलाओं की आकृति है दोनों के हाव-भाव में काफी अंतर है। जो सकता है कि इसके पीछे भी कोई कहानी हो।





एक ही मूर्ति में कई सारी आकृतियां उकेरी गई है। शेर की मूर्ति में एक बगल में किसी महिला की आकृति है। इसके साथ ही शेर के मध्य भाग में एक चौकोर हिस्से को काटकर अंदर कुछ अन्य आकृतियां हैं।





एक पुरुष की आकृति को कई सारी महिलाएं देख रही हैं। हो सकता है कि यह समय का सलमान खान रहा है। मोस्ट एलिजिबल बैचलर।





एक पुरुष की आकृति को कई सारी महिलाएं देख रही हैं। हो सकता है कि यह समय का सलमान खान रहा है। मोस्ट एलिजिबल बैचलर।




कुछ पुरुष और ज्यादातर महिलाओं की आकृति। इस आकृति को देखकर यह कहना मुश्किल है कि उस समय एक से ज्यादा महिलाओं को रखने की आजादी थी या नहीं।


इस आकृति से एक बात तो निश्चित है कि उस समय के लोग गाय से परिचित थे। और वह उस समय के लोगों के जीवन में काफी अहमियत रखती थी। आकृति में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति गाय का दूध निकाल रहा है और गाय अपने बच्चे को प्यार कर रही है।